आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यामीन उल इस्लाम उर्फ अजीम प्रधान को पीएम मोदी की एडिटेड फोटो पोस्ट करना भारी पड़ गया। आप नेता के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के जिला उपाध्यक्ष यामीन उल इस्लाम उर्फ अजीम प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिटेड फोटो आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट कर दिया। इस मामले में आप नेता के खिलाफ गो रक्षक प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गो रक्षक प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने बताया कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की। फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी हुई थी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिये मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर बताया कि यह फोटो कार्यालय की ओर से आया था। इस पर इसे पोस्ट करना पड़ा।
ट्विटर पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एसआई नरेश शर्मा की तहरीर पर धौराटांडा निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश भी दी गई मगर वह वहां नहीं मिला। एसएसआई टीपी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।