फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जुर्माना सिखा रहा हेलमेट लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनवरी में 31,843 तो दिसंबर में 14,673 लोगों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन

बरेली। दो पहिया वाहन चालकों को न तो जागरूकता की कदर है, न ही सुरक्षा की चिंता। फिक्र है तो बस जुर्माने की। इससे बचने के लिए वे हेलमेट को तवज्जो देने लगे हैं। आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। इस साल जनवरी में हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाने के मामले में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिये शहर में 31,843 चालान किए गए। दिसंबर आते-आते चालानों की संख्या में आधे से भी कम रही। 25 दिसंबर तक शहर में हेलमेट के बिना फर्राटा भर रहे 14,673 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया।
जनवरी से 25 दिसंबर तक शहर में हेलमेट के बिना दोपहिया चलाने के मामले में 3,02,644 चालान किए गए। तेज गति पर 15,356 और ट्रिपल राइडिंग में 7,894 वाहनों के चालान किए गए। हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना है। अगर किसी वाहन चालक के एक माह में लगातार तीन बार चालान हो जाते हैं तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के ही हो रहे हैं। इनके ही ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं। ऐसे में लोग अब जुर्माना और लाइसेंस निलंबन से बचने के लिए हेलमेट को तवज्जो देने लगे हैं। यही कारण है कि जनवरी के मुकाबले दिसंबर आते-आते ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करने लगे हैं।
जनवरी में सबसे ज्यादा, अक्तूबर में सबसे कम लोगों ने जंप की रेड लाइट
इस साल ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट जंप करने के मामले में 6,244 वाहनों के चालान किए गए। जनवरी में सर्वाधिक 2,397 लोगों ने रेड लाइट जंप की, लेकिन अक्तूबर में महज 55 लोगों ने ही ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा।
विज्ञापन

आईटीएमएस के जरिये यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी के मुकाबले दिसंबर आते-आते हेलमेट लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों की संख्या बढ़ी है। यातायात नियमों के उल्लंघन में भी कमी आ रही है।- अकमल खान, एसपी ट्रैफिक
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें