फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरों ने 100 से अधिक पेड़ रात में काटे, कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि 25 दिसंबर की रात उनके खेत से 100 से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ चोर काट ले गए। शिकायती पत्र देने के चार दिनों बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दूजोड़ा नदी के पास उनका खेत है, जिसमें लगभग सात-आठ साल पुराने पेड़ थे। इनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये थी, जिन्हें 25 दिसंबर की रात में उनके ही गांव के कुछ लोगों ने दूसरे गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर चोरी से काट कर बेच दिए। उन्होंने आरोपियों से इस बारे में कहा तो वह लड़ाई करने पर आमादा हो गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा भी बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें