फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा समर्थकों और विहिप कार्यकर्ताओं में मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मंदिर में पुजारी रखने को लेकर ग्राम प्रधान व सपा समर्थक और विहिप कार्यकर्ता में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। विहिप कार्यकर्ता के बेटे ने ग्राम प्रधान, उसके पिता और एक साथी पर नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही, दूसरी ओर से ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख समेत दर्जनों सपाइयों ने थाना का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक शिव मंदिर है। इस मंदिर पर देवेश मिश्रा पूजा-पाठ करते हैं। गांव के पूर्व सैनिक व विहिप सदस्य कमल किशोर शर्मा सोमवार की शाम को अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही गांव के पास मंदिर के पास पहुंचे तो मंदिर के पास शोर हो रहा था। उन्होंने जाकर देख तो गांव के पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद पुजारी देवेश मिश्रा से गाली-गलौज कर रहे थे, जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर हमलावर हो गए। इसी बीच पूर्व प्रधान का बेटा प्रवीन गंगवार ग्रामीणों के साथ मौके पर आ गया। आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। प्रवीन ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के बेटे गौरव शर्मा ने द्वारिका प्रसाद, प्रवीन कुमार और यादराम के खिलाफ दर्ज कराई है।

सपाइयों ने थाने का किया घेराव
दूसरी ओर से पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कमल किशोर शर्मा, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, आदर्श शर्मा आदि लोग हाथों में डंडे लेकर पहुंच गए। बेटे प्रवीन और यादराम को मारपीट कर घायल कर दिया। अंकित भारद्वाज ने तमंचा से उनपर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

-राजकुमार शर्मा, कोतवाल नवाबगंज
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें