फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका और पत्नी में झगड़ा, प्रेमी पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी उसकी प्रेमिका का पत्नी से थाने में ही झगड़ा हो गया। पुलिस ने पति के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। भुता के ही एक गांव की रहने वाली लड़की से महिला के पति का पिछले लगभग पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसकी प्रेमिका उसके साथ घर पर रहने की जिद पर अड़ गई है। पत्नी ने इस बात का विरोध किया। इसके बाद परिवार में झगड़ा होने लगा। महिला अपने मायके चली आई और उसने फरीदपुर थाने में पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति-पत्नी व प्रेमिका को थाने बुलाया। तीनों ही थाने पहुंचे और वहां बातचीत के दौरान पत्नी व प्रेमिका के बीच झगड़ा होने लगा। लोगों ने झगड़ा शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही नहीं मानी और वह प्रेमी के साथ घर पर रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने महिला के पति पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें