मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका में ग्राम समाज की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा समान रूप से कार्रवाई नहीं होने पर आरोप लगाकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने बताया कि दुनका में कुछ जमीनों पर कुछ स्थायी एवं कुछ अस्थाई अतिक्रमण हो गया है। गांव के एक व्यक्ति को 21 साल पहले खाने-कमाने के लिए एक खोखा दिया गया। उसी समय से खोखा वही पर रखा है। कुछ लोग आपत्ति करके उसे हटवाना चाहते हैं। ऐसे में सभी स्थलों को चिह्नित कर वहां से भी अतिक्रमण हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अरविंद कुमार, पिंटू सागर, जसवीर सिंह, विजयपाल, आकाश सागर आदि रहे। संवाद