फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएचसी में बढ़े बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सीएचसी पर लगातार बुखार के मरीजों की बढ़ोतरी होती जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पांच दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसी के चलते शुक्रवार को बुखार के मरीज अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार को 600 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें नए मरीज 400 एवं 200 मरीज पुराने देखे गए। नए और पुराने मरीजों को मिलाकर लगभग 200 मरीज बुखार के मिले। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. वैभव राठौर ने बताया कि बरसात के कारण बुखार के साथ चर्मरोग के मरीज भी काफी तादाद में आ रहे हैं। सभी मरीजों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। सर्दी-खांसी, जुकाम बुखार के भी मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी को अपने आसपास साफ-सफाई रखने को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें