फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी-पानी में बंद हुए फीडर, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज आंधी और बारिश के चलते शुक्रवार शाम को शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दस फीडर बंद होने से 30 हजार घरों में अंधेरा छा गया। कहीं बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरी तो कई फीडरों पर झूलते तारों से हादसे का अंदेशा होने की वजह से बिजली बंद की गई। देर रात तक कर्मचारी फाॅल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कुतुबखाना के आलमगिरीगंज, कोहाड़ापीर, मोतीपार्क में आंधी के चलते एक-एक घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। आलमगिरीगंज और कोहाड़ापीर में बृहस्पतिवार को भी चार घंटे तक बिजली गुल रही थी। सिटी स्टेशन का एक फीडर प्रभावित होने से तीन हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
सिविल लाइंस के आवास विकास में शुक्रवार को शाम आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। रात दस बजे तक बिजली नहीं आई। मिशन कंपाउंड सब स्टेशन का एक फीडर दो घंटे बंद रहा। देर रात तक कर्मचारी उसे ठीक करने में जुटे थे। बहेड़ी क्षेत्र में रात में आंधी और बारिश के बाद ट्रिपिंग ने परेशान किया।
विज्ञापन

इंडस्टि्रयल फीडर परसाखेड़ा में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तिलियपुर, धंतिया, करगैना में बिजली आपूर्ति फेल हुई। ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि आंधी के दौरान आधे घंटे के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रात में ही अधिकतर फीडरों पर आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें