फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संपत्ति विवाद में पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव अलगनी में संपत्ति और लोन पर लिए एक लाख रुपये के विवाद में मंगलवार को युवक ने खून के रिश्ते का कत्ल कर दिया। कार सवार युवक ने बाइक सवार पिता और सौतेले भाई की कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गांव निवासी नन्हे खां (62) और उनका बड़ा बेटा मिसिरयार खां (33) दोपहर बाद बाइक से घर से फरीदपुर आ रहे थे। नन्हे की दूसरी पत्नी के बेटे मकसूद खां ने अपनी कार से उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार से कुचलकर बाइक सवार नन्हे व मिसिरयार खां की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मकसूद कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
सीओ फरीदपुर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिवार में संपत्ति का विवाद है। नन्हे के पास कुल 22 बीघा जमीन थी। उन्होंने दोनों बेटों को चार-चार बीघा जमीन दे दी थी, लेकिन मकसूद एक तिहाई जमीन मांग रहा था। हाल ही में नन्हे ने जमीन पर तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। इसमें से वह एक लाख रुपये मांग रहा था। इसी बात पर पिता-पुत्र में तनातनी चल रही थी। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें