फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत से लौट रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, बेटे की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चा कटरा मार्ग के बीच स्थित बाग के समीप बाइक सवार आरोपियों ने की वारदात
विज्ञापन

आंवला। खेत से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को रविवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने गोली मार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल बेटे की रास्ते में माैत हो गई।
मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी घायल अशरफ अली (58) ने बताया कि वे अपने बेटे अकरम अली (20) के साथ रोजाना की तरह अलीनगर गांव स्थित खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन हमलावरों ने अलीनगर से कच्चा कटरा मार्ग के बीच स्थित बाग के समीप रास्ता रोककर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बाप-बेटे गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में सीओ ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। नगर पालिका अध्यक्ष आबिद अली ने बताया कि बरेली में अस्पताल में उपचार के दाैरान डाॅक्टर ने अकरम अली को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रकम के लेन-देन को ही हमले की वजह बताया
अशरफ अली ने पुलिस को बताया कि उनका कृषि के अलावा पड्डा-पड़िया के खरीद-फरोख्त का काम भी है। तीन महीने पहले उन्होंने आरोपियों को 60 (पड्डा-पड़िया) करीब तीस लाख में बेचे थे। वादे के अनुसार, 18 नवंबर को आरोपियों को रकम का भुगतान करना था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने तय तारीख से पहले ही हमला करके जान से मारने की कोशिश की है। पीड़ित ने रकम के लेन-देन को ही हमले की वजह बताया है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की निशानदेही पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें