सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के वार्षिक फेट में नृत्य उत्सव का शुभांरभ मेजर आर.के. रैना ने गुब्बारे उड़ा कर किया। विद्यालय के बैंड व एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर बच्चों ने भरत नाट्यम, कथकली, कथक, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी जैसे नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो और जिम्नास्टिक के हैरतअंगेज करतब किए। अभिभावकों के लिए भी म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न स्टाल लगाए।