फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों ने काली पट्टी बांधकर मौन धारण किया

Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में गांधी उद्यान स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी डॉ. रवि नागर, किसान एकता संघ युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर, इंटक के जिलाध्यक्ष सतीश मेहता, मंडलाध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, जयसिंह यादव, महासचिव डॉ. अंशु भारती, गिरीश गोस्वामी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

यह हैं मांगें
आंदोलनकारियों पर बर्बरता न की जाए।
आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए।


न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए।
जिन किसानों पर आंदोलन के दौरान मुकदमे दर्ज हुए, वे खत्म किए जाएं।
-
ट्रैक्टर संग 26 को सड़क पर उतरेंगे, दिल्ली कूच की तैयारी
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 26 फरवरी को किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ सड़क पर उतरेंगे। अगर नेतृत्व ने आह्वान किया तो वे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। द्वारकेश चीनी मिल के निकट पुल पर किसान सुबह 11 बजे ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फरीदपुरमें राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर किसानों की पंचायत होगी। मीरगंज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से एकत्र होंगे।
-
कर्मचारी संगठनों ने काला दिवस मनाया
फोटो

बरेली। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के सदस्यों ने शुक्रवार को किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। बैंक यूनियन के कर्मचारियों ने भी काली पट्टी बांधी और किसानों के हक में न्याय की मांग की। यूपी बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन की ओर से संजीव मेहरोत्रा, आशीष शुक्ला, रमीज अली, अनुराग, पवन कुमार समेत अन्य लोगों ने अपनी बात रखी और किसानों के प्रति हिंसा का विरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें