फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों ने राजकीय बीज भंडार पर किया हंगामा

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 5 राजकीय बीज भंडार पर हंगामा करते किसान
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकार ने किसानों को निशुल्क बीज का वितरण करने के लिए ब्लॉक नवाबगंज में स्थित राजकीय बीज भंडार पर सरसों, मसूर, चना, मटर और मसूर के बीज मंगाए, लेकिन बीज न मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि सरकार ने किसानों को निशुल्क बीज का वितरण करने को भेजा है, लेकिन केंद्र प्रभारी ने सरसों और मसूर का बीज किसानों को वितरण न कर बाजार में कालाबाजारी करते हुए बेच दिया है। इस मामले में उपसंभागीय प्रसार अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने जांच की तो तो मामला सही पाया गया था।
केंद्र पर गेहूं का बीज वितरित हो रहा है, लेकिन केंद्र प्रभारी अपने चहेते लोगो को बीज का लाभ पहुंचा रहे हैं। हंगामा करने वालो में मायादेवी, रामभरोसे लाल, मुन्नेलाल, राकेश कुमार, श्यामाचरण आदि रहे।
विज्ञापन

उन पर लगे आरोप निराधार: केंद्र प्रभारी
केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ किसान अपनी मर्जी से गेहूं का बीज लेना चहाते थे। किसानों को बीज का वितरण किया जा रहा है। शाम को पॉश मशीन काम नहीं कर रही थी। इससे बीज का वितरण नहीं हो सका है। किसानों का आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें