नवाबगंज। गांव के पानी को बाहर निकालने के लिए बनाई गई पुलिया को अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बंद कर रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बरेली- पीलीभीत हाईवे पर स्थित इनायतपुर गांव में बारिश के दिनों में खासा जलभराव हो जाता है। लगभग छह गांवों के पानी को बाहर निकालने के लिए अंग्रेजों के जमाने में पीलीभीत हाईवे पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। इससे गांव का जमा पानी बाहर निकलता है, लेकिन हाईवे के निर्माण के चलते एनएचए इसे बंद कर रहा है। नाराज गांव के राजेन्द्र कुमार, महेन्द्रपाल, प्यारेलाल, वीरेन्द्र कुमार, राजा बाबू, दिनेश कुमार, राजेन्द्रपाल, केशव कुमार आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। संवाद