फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 2.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। क्षेत्र में पुलिस ने 2.5 किलो अफीम, 112 ग्राम सफेद पाउडर, 189 नशे के कैप्सूल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भमोरा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह सरदार नगर से बढ़रई कुइयां से चंदौआ रोड पर नवनिर्मित मकान में मादक पदार्थ की अवैध तस्करी की सूचना मिली। इस पर वह उप निरीक्षक विकास यादव, लाल बहादुर, लक्ष्मी नारायण व कांस्टेबल आदेश आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां एक व्यक्ति एक लाल रंग के बैग में कुछ लिए बैठा था। पुलिस ने तलाशी ली तो अफीम व आदि सामान मिले। आरोपी ने अपना नाम रामपाल निवासी चंदौआ थाना भमोरा बताया है। रामपाल पहले भी 2022 में एनडीपीएस में जेल जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें