फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के 2.8 लाख किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के 2.8 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है। अब तक सिर्फ 48 फीसदी काम पूरा हो सका है। ऐसे में संबंधित किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले के 5.45 लाख किसान पीएम किसान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। अधिकारियों की बेपरवाही की वजह से इनमें से अभी तक सिर्फ 2,62,226 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। इसको लेकर डीएम भी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने दोबारा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने बताया कि सोमवार से ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री के लिए खतौनी, आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर व बैंक खाता नंबर की फीडिंग करानी होती है। सभी दस्तावेजों पर दर्ज नाम, पिता का नाम व अन्य ब्योरे में एकरूपता नहीं होने की वजह से इसमें दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें