बरेली। शाहजहांपुर रोड पर मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया के बीच साप्ताहिक बाजार फिर सजने लगा है। सड़क किनारे दुकानें सजने से वहां जाम की स्थिति बन रही है। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम दोनों ही टीमें आंखें मूंदे बैठी हैं।
प्रशासन सख्ती के बाद बमुश्किल इसे हटवाया गया था, अब यह फिर सजने लगा है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। कई सड़क तक आ गए हैं। रविवार को दोपहर एक से तीन बजे तक इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। रविवार बाजार पर नकेल कसने के लिए पूर्व में वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी। साथ ही, वहां थाने की पुलिस की गश्त लगाई गई थी। दो-तीन सप्ताह तक वहां सड़क पर अतिक्रमण नहीं हुआ तो पुलिस की तैनाती और गश्त दोनों बंद कर दी गई। संवाद