बरेली के थाना नवाबगंज के गांव ढकिया खैरूद्दीन के 40 वर्षीय ओंकार सिंह यादव की गला काटकर हत्या कर दी गयी। वह शुक्रवार रात से लापता था। परिजन उसे खोज रहे थे। शनिवार दोपहर उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला।
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसका सर वहां से उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में जुट गई है। सिर की तलाश की जा रही है। एसपीआरए राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।