फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनियंत्रित होकर नहर में पलटा ट्रैक्टर, चाचा की मौत, चार भतीजे घायल

Sat, 29 Mar 2025 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज में कुंडरा गांव के पास रोटावेटर की मरम्मत कराकर घर लौट रहे किसान का टैक्टर अनियित्रंत होकर नहर में पलटा। हादसे में किसान की मौत हो गई। उनके चार भतीजे घायल हो गए। 
विज्ञापन
नहर में पलटा ट्रैक्टर, मृतक के भतीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में रोटावेटर की मरम्मत कराकर घर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर नहर में पलट गया, जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके चार भतीजे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के 51 वर्षीय प्रथम सिंह पुत्र नाथूलाल शनिवार की शाम पांच बजे रोटावेटर की मरम्मत कराकर ट्रैक्टर से ही घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर किसान के भतीजे 13 वर्षीय अंकित, 10 वर्षीय आयुष, आठ वर्षीय मोहित, सात वर्षीय निशांत सवार थे। वह जैसे ही कुंडरा गांव के पास नहर की पुलिया पर पहुंचे। उसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन किसान प्रथम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- UP News: तुम्हें बदनाम कर दूंगी... फोटो खिंचवाकर रजिया के जाल में फंसे गुड़ व्यापारी, गले पड़ गई मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे आयुष के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के भाई राम सिंह,जयपाल का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें