फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वॉलीबॉल में फरीदपुर क्लब और कबड्डी में कपूरपुर की टीमें अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर में हुई विधायक खेल स्पर्धा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन



बरेली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल की ओर से मंगलवार को सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबॉल में फरीदपुर क्लब और कबड्डी में कपूरपुर की टीम ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि विधायक फरीदपुर श्याम बिहारी लाल ने फीता काटकर व आसमान में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुर्जन गुर्जर, 200 मीटर दौड़ में शिवम गंगवार, 400 मीटर में अर्जुन सिंह और 800 मीटर दौड़ में विपिन सागर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में साधना, 200 मीटर में क्रांति, 400 मीटर में भूमिका और 800 मीटर दौड़ में राधा विजेता रही। वहीं, वॉलीबॉल में फरीदपुर क्लब और कबड्डी में कपूरपुर की टीम ने बाजी मारी। विधायक श्याम बिहारी लाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर फरीदपुर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर कुशवाहा, ब्लॉक पीटीआई भुता संतोष सिंह और खेल अनुदेशक योगेंद्र पूनिया, राजेश, दीक्षा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन अनुज कुमार शर्मा और संतोष पांडे ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें