फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए शहर में प्रशिक्षण की व्यवस्था ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिव्यांग (विशेष) खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए शहर में कोई व्यवस्था ही नहीं है। उन्हें सामान्य खिलाड़ियों के साथ ही अभ्यास करना पड़ रहा है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और समर्पण ऐसे उदाहरण स्थापित कर रहे हैं, जो सामान्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों व मैदान की उपलब्धता से खेल में होगा निखार



राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके दिव्यांग खिलाड़ी योगेश कुमार ने कहा कि अगर शहर में विशेष खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षकों और खेल के अनुसार विशेष मैदान उपलब्ध हो जाएं, तो यहां से और नई प्रतिभाएं उभर सकती हैं। इस दिशा में जिम्मेदारों को सोचना चाहिए।
सामान्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास में आती हैं दिक्कतें



कोलंबो, श्रीलंका में हुई इंटरनेशनल क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप में उपविजेता टीम का हिस्सा रहे रिहान अहमद ने बताया कि सामान्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते समय तकनीकी और रणनीतिक चुनौतियां आती हैं। कहा कि अलग से इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलने पर प्रदर्शन और बेहतर होगा। संवाद
विज्ञापन

-



दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जनवरी में आयोजित होगी क्रिकेट लीग

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जनवरी में दिव्यांग क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें बरेली के साथ-साथ कई अन्य जिलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि संगठन लगातार कोशिश कर रहा है कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, स्पॉन्सरशिप और प्रतियोगिताओं के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें