फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के प्रेम में फराह बनी जानकी: मंदिर में रचाई शादी, घरवालों से जताया जान को खतरा; पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 31 Dec 2023 08:59 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)

सार

शादी के बाद फराह ने अपना नाम भी बदल लिया। शादी के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
फराह ने जानकी बनकर राम से की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता कस्बे में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी राम से शादी रचा ली। शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर फराह अंसारी से जानकी रख लिया। दोनों के परिजन शादी में शामिल नहीं हुए। युवती ने परिजनों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन




भुता निवासी फरह अंसारी (23) ने बताया कि राम उसके पड़ोस में ही रहता है। बचपन से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। धीमे-धीमे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के अलग-अलग समुदाय होने की वजह से परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। मिलने पर भी पाबंदी लगा दी। मनाने के बाद भी परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर शनिवार को दोनों ने थाने के सामने बने अयोध्या धाम मंदिर में शादी रचा ली।

विज्ञापन

शादी के बाद फराह ने अपना नाम भी बदल लिया। शादी के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। फराह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन दूसरी जगह शादी का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पिटाई की जाती। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।

तीन तलाक के डर से बदला धर्म
फराह ने बताया कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है। यहां किसी कुरीति का सामना नहीं करना पड़ता है। तीन तलाक और हलाला जैसी रस्मों को लेकर वह बचपन से ही डरी रहती थी।
विज्ञापन

दोनों बालिग हैं। मर्जी से उन्होंने शादी की है। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। दंपती को परेशान करने वालों पर कार्रवाई होगी। - गौरव सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें