ग्रामीणों ने की स्थायी चौकी बनाए जाने की मांग
पिछले दिनों निरीक्षण करने आए डीएम अविनाश सिंह ने झील के किनारे पर्यटकों को ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, बच्चों के झूले, बेंच आदि निर्माण के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और यक्ष-युधिष्ठिर संवाद की प्रतिभाएं स्थापित करने के साथ पौधे लगवाने की बात कही थी। झील पर इस समय साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रामीणों ने झील के किनारे स्थायी पुलिस चौकी, तपेश्वर नाथ मंदिर के सुंदरीकरण की मांग की है।