फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे, अधिकारियों से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई मासिक बैठक में अल्पसंख्यकों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने का मुद्दा उठा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने जानबूझकर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में खाद और बीज की किल्लत का मुद्दा भी उठा। जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा कि बोआई के सीजन में किसान परेशान हैं। उन्हें न तो बीज मिल पा रहा और न ही खाद ही उपलब्ध है। जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को नए वोट बढ़ाने और गलत वोट कटवाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में काम करना चाहिए। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने की बात कर रही है मगर पीडीए के दम पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, कदीर अहमद, तारिक लिटिल, भारती चौहान, रविंद्र यादव, संजीव यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक यादव, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें