फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जाम के झंझट से लोगों को बचाने का इंतजाम करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात गोष्ठी में आईजी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

बरेली। यातायात माह के तहत पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में आईजी डाॅ. राकेश सिंह ने यातायात माह के तहत कार्रवाई की समीक्षा कर अधिकारियों को जाम की समस्या खत्म करने के निर्देश दिए। वहीं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
एनसीसी व ट्रैफिक वार्डन से यातायात संचालन में सहयोग लेने, आईसीसीसी व सिनेमाघरों के माध्यम से ऑडियो विजुअल से यातायात जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। आईसीसीसी के माध्यम से शहर में लगने वाले जाम को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से निपटाने व यातायात को सुगम करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही भारी वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो चालकों को जागरूक करने उनका आई टेस्ट कराने, ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी कहा। अतिक्रमण हटाने के लिए स्थायी व अस्थायी अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया। इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें