पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ में देवेश पाठक ने पुलिस को बताया कि वह कई साल से लोगों के फर्जी कागजात तैयार करता है।
सीबीगंज और भोजीपुरा में भी हो चुकी कार्रवाई
जिले में फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र बनाने का धंधा बदस्तूर जारी है। पंद्रह दिन के अंदर सीबीगंज, भोजीपुरा के बाद अब अलीगंज में यह तीसरी कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि संबंधित चौकी व थाना स्तर से जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।