फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति का मामला: इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई, कहा- पति के पास पैसा, फिर क्यों न उड़ाऊं

Fri, 06 Jun 2025 11:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में तैनात इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ मेरठ में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है। वह 2015-16 में मेरठ महिला थाना प्रभारी रही थीं। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति का आरोप बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नरगिस खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्थानीय सीआईडी दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर नरगिस खान ने मेरठ में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा प्रकोष्ठों व इकाइयों में तैनात रहीं। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति का आरोप बेमतलब है। सारी रकम उनके पति सुरेश यादव की है। वह शराब व तेल कारोबारी हैं और हर साल लाखों रुपये आयकर भी जमा करते हैं। कौन पत्नी अपने पति का धन इस्तेमाल नहीं करती? फिर मैं क्यों न उड़ाऊं?

विज्ञापन


वर्ष 1990 बैच की दरोगा नरगिस खान बरेली में वर्ष 2018 से तैनात हैं। उनकी नियुक्ति पुलिस सहकारिता प्रकोष्ठ में थी, जो पिछले साल सीआईडी में समाहित हो गया और इसका दफ्तर एडीजी जोन परिसर में आ गया। नरगिस खान का फरवरी 2026 में रिटायरमेंट है। नरगिस ने बताया कि उनके बैच के इंस्पेक्टर वर्श 2018 में सीओ बन गए, पर उमा देवी की लगातार शिकायतों की वजह से उनका प्रमोशन तक अटक गया है। 

यह भी पढ़ें- करोड़ों की ठगी का मामला: अमर ज्योति कंपनी के चार एजेंट गिरफ्तार, निदेशक और भाजपा नेता की तलाश में दबिश
विज्ञापन


पति की बिजनेस पार्टनर पर बेईमानी का आरोप 
नरगिस ने बताया कि उनके पति के चार पेट्रोल पंप, बार, साड़ी शोरूम, निर्माण व शराब का कारोबार है। उनकी सालाना आय करोड़ों में है और वह उसका विधिवत तरीके से टैक्स चुकाते हैं। उमा देवी एक पेट्रोल पंप में उनके पति की पार्टनर थीं। कोरोना महामारी के दौरान व्यवसाय प्रभावित हुआ तो उमा देवी ने बेईमानी कर ली। इसकी रिपोर्ट उन लोगों ने गाजियाबाद में दर्ज कराई थी। उसमें उमा देवी को हर्जाना देना पड़ा था। इसके बाद झूठी शिकायतों का दौर शुरू हो गया। विभागीय स्तर पर न्याय न मिला तो वह हाईकोर्ट जाएंगी।

विज्ञापन

देवचरा में भी पेट्रोल पंप
सुरेश यादव का एक पेट्रोल पंप देवचरा में भी है। इसी में बने आवास में नरगिस खान रहती भी हैं। उन्होंने साफ लहजे में बताया कि पति के पास कई लग्जरी वाहन हैं। वह उनका इस्तेमाल करती हैं। मेरठ से बरेली वंदे भारत से आती-जाती हैं। बेटी विदेश में पढ़ती है।

संबंधित खबर- इंस्पेक्टर नरगिस खान: शराब कारोबारी से शादी, सपा नेताओं से करीबी, 23 साल तक मनचाही पोस्टिंग, अब कसा शिकंजा

सपा नेताओं से थी नजदीकी 
पति सुरेश यादव की सपा नेताओं से नजदीकी थी। इसके चलते नरगिस खान और उसके पति ने काफी संपत्ति अर्जित की है। सपा सरकार में दंपती के कहने पर अधिकारियों के तबादले तक हो जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें