फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नाकामी.. एसपी क्राइम में भी संक्रमण का सोर्स नहीं मिला

Tue, 16 Jun 2020 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बरेली। रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद सर्विलांस टीम लगातार संक्रमण की चेन तलाश करने में नाकाम हो रही है। अब एसपी क्राइम के मामले में भी स्वास्थ्य विभाग इसी नाकामी का सामना कर रहा है। खुद एसपी क्राइम का कहना है कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि वह कैसे और कहां संक्रमित हुए हैं। सर्विलांस टीम अब बाकी पुलिस वालों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद जता रही है।
विज्ञापन

आशंका जताई गई थी कि हॉटस्पॉट बिहारीपुर में संक्रमित हुई पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी के जरिये ही संक्रमण एसपी क्राइम आफिस पहुंचा होगा। माना जा रहा था कि महिला पुलिस कर्मी का विभागीय कामकाज के चक्कर में एसपी क्राइम के दफ्तर आना-जाना रहा होगा लेकिन सर्विलांस टीम ने अब इस आशंका को खारिज कर दिया है। सर्विलांस रिपोर्ट के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी कभी भी एसपी क्राइम के आसपास नहीं रही। एसपी क्राइम ने भी संक्रमित महिला पुलिसकर्मी से कोई प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संपर्क न होने की बात कही थी। लिहाजा एसपी क्राइम का अब नवां मामला है जहां संक्रमण की चेन लापता है। सर्विलांस टीम के मुताबिक अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सोर्स का पता चलने की उम्मीद है।

प्रसूता में भी नहीं मिली संक्रमण की चेन

बरेली। मेडिकल कॉलेज में हफ्ते भर से भर्ती रामनगर की प्रसूता कहां और किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुई, इसका भी सर्विलांस टीम पर जवाब नहीं है। सफाई दी जा रही है कि प्रसूता कई दिनों से एल-2 कोविड अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के तहत भर्ती है। वह इससे पहले किसी अस्पताल या क्लिनिक में जांच कराने के दौरान संक्रमित हो सकती है।
पुलिस और डॉक्टर तमाम लोगों के संपर्क में आते हैं। इनमें संक्रमण हो तो उसका सोर्स खोजना कठिन होता है। पुलिस भीड़ में रहती है, चौराहों पर तमाम लोगों की जांच करती है। अफसर भी फील्ड में रहते हैं। पुलिस और डॉक्टर दोनों हाई रिस्क कैटेगरी में आते हैं। - डॉ. रंजन गौतम, एसीएमओ जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें