फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सद्दाम का नाम लेकर फहम लॉन के मालिक ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 05:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

माफिया अशरफ के साले सद्दाम को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन बरेली में उसका नाम लेकर रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में फहम लॉन के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज हुई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में माफिया अशरफ के साले सद्दाम का नाम लेकर फहम लॉन के मालिक ने प्लॉट कब्जाने की कोशिश की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बारादरी थाने में आरोपी, उसके तीन बेटे और लॉन के मैनेजर समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सुभाषनगर के नेकपुर निवासी काशीनाथ ने फहम लॉन के बगल वाली जमीन का सौदा नवादा शेखान निवासी काश्तकार श्यामलाल से किया था। काशीनाथ ने प्लॉट की साफ-सफाई कराई थी। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में वह श्यामलाल के साथ प्लॉट पर निर्माण कराने पहुंचे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला
विज्ञापन


इसी दौरान फहम लान के मालिक आरिफ अपने सात-आठ साथियों के साथ वहां आए और अशरफ के साले सद्दाम का नाम लेकर निर्माण कार्य रोक दिया। आरोप है कि खुद को सद्दाम के करीबी होने का दावा कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बारादरी पुलिस से शिकायत की तो आरिफ को थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया।

सद्दाम के साथ मिलकर तैयार कर रहा था कॉलोनी 
आरोप है कि आरिफ यहीं पर सद्दाम के साथ मिलकर एक कॉलोनी तैयार कर रहा था। आरिफ ने जमीन के फर्जी बैनामे और दानपत्र बनवा लिए हैं, जिसके जरिये वह श्यामलाल की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। 
विज्ञापन

आरिफ के गुर्गों ने कई बार काशीनाथ को रास्ते में घेरकर धमकी दी। इसकी शिकायत काशीनाथ ने आईजी से की थी। आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में आरिफ, फारिक, फाइक, फाहम, धर्मेंद्र सिंह और फहम लान के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें