फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी के फहद अहमद महाराष्ट्र में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। कस्बा निवासी फहद अहमद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने मुंबई की अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। इस सीट पर उनका मुकाबला पूर्व मंत्री नवाब मलिक की पुत्री सना मलिक से होगा।
विज्ञापन

फहमद अहमद अभिनेत्री स्वरा भास्कर से शादी करने के बाद चर्चा में आए थे। रविवार को उनके नाम की घोषणा होने पर कस्बे के कई लोगों ने उनके पिता जिरार अहमद को कॉल करके बधाई दी। फहद अहमद 2022 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वह सपा यूथ विंग के अध्यक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में बातचीत के बाद ही उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।

पति के साथ करूंगी प्रचार : स्वरा
फहद के पिता जिरार अहमद ने टिकट मिलने की पुष्टि की। वहीं, स्वरा भास्कर ने कहा कि फहद अच्छे वक्ता और बेहद अच्छे इंसान भी हैं। पति के साथ मिलकर वह भी चुनाव प्रचार करेंगी। चुनाव जीतने के बाद बहेड़ी के लोगों का आशीर्वाद लेने भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें