फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज में पकड़ी गई नामी कंपनियों का नकली पेंट बना रही फैक्टरी

Thu, 12 Nov 2020 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,बरेली
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीबीगंज के महेशपुरा इलाके में नकली पेंट बना रही फैक्टरी पकड़ी गई है। किराए के गोदाम में चल रही इस फैक्टरी में नेरोलैक, एशियन पेंट्स और बर्जर कंपनी के नकली पेंट के साथ जेके वाल पुट्टी भी बनाई जा रही थी। पुलिस ने करीब ढाई सौ बोरी कच्चे माल और अलग-अलग पेंट कंपनियों के डिब्बों के साथ फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


थाना किला की पुलिस ने मंगलवार देर रात एक सूचना के आधार पर किला सराय के मछली बाजार में रहने वाले अख्तर अली को हिरासत में लिया। अख्तर के घर से नकली पेंट मिलने के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद उसे उसे महेशपुरा ले जाया गया जहां वह किराये के एक गोदाम में नकली पेंट बनाने की फैक्टरी चला रहा था। 

फैक्टरी में पेंट और वाल पुट्टी बनाने की मशीन लगी हुई थी। गोदाम में नेरोलैक, बर्जर, एशियन पेंट्स आदि कंपनियों के तमाम खाली और भरे पेंट के डिब्बे मिले। जेके और बिरला व्हाइट कंपनी की नकली वाल पुट्टी भी मिली। 
विज्ञापन


अख्तर अली ने पुलिस को बताया कि उसके पास जारा पेंट्स नाम से पेंट बनाने की फैक्टरी चलाने का लाइसेंस है। उसी की आड़ में वह नामी कंपनियों का नकली पेंट बनाकर मार्केट में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने फैक्टरी में मिला सारा माल और उसकी ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक लोडर जब्त कर लिया और थाने ले आई। नेरोलेक और एशियन पेंट कंपनी के अधिकृत वितरकों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

किला निवासी अख्तर सीबीगंज इलाके में नामी कंपनियों का नकली पेंट और वालपुट्टी बना रहा था। उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और दूसरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसके गोदाम से काफी तादाद में नकली माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें