विशेषज्ञ की सलाह के बिना न लें कोई दवा
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आई फ्लू होने पर कई बार लोग बिना विशेषज्ञ की सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। यह बेहद खतरनाक हो सकता है। आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। विशेषज्ञ की सलाह के बिना किसी दवा का इस्तेमाल न करें। आई फ्लू के लिहाज से अगले 20 दिन गंभीर हैं।
खुजली से शुरू हुई परेशानी
बालजती के सुरेश बाबू ने बताया कि रविवार को आंखों में खुजली शुरू हुई। सोमवार को साधारण समस्या मानकर टाल गया। मंगलवार को तेज दर्द होने लगा और आंखें नहीं खुल रहीं। मेरे दो पौत्र भी इस समस्या से ग्रस्त हैं।
बेनीपुर की दिव्यांशी ने बताया कि मेरी आंखों में तीन दिन पहले खुजली शुरू हुई थी। पापा को बताया तो उन्होंने आंखें साफ कराईं। इससे कुछ राहत मिली, लेकिन फिर दर्द होने लगा। मम्मी-पापा को भी यही दिक्कत है।