फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बड़ी कार्रवाई: सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, नेता देते रहे ये हवाला, एक घंटे में जमींदोज हुआ भवन

Wed, 26 Jul 2023 07:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्, उसावां (बदायूं)

सार

अधिकारियों ने पड़ोस में बने पूर्व प्रधान सत्यवती पत्नी स्व. अनेगपाल यादव के मकान की तरफ जेसीबी मोड़ दी और उनका टीन शेड को तोड़ दिया। सत्यवती और उनकी पुत्री रीता ने अधिकारियों से बात करते हुए घर न तोड़ने को कहा।
विज्ञापन
कार्यालय को गिराता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां में मंगलवार को गूरा बाईपास के नजदीक मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे बने सपा कार्यालय को जेसीबी से गिरा दिया गया। तहसीलदार दातागंज छविराम सिंह, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी रवि कुमार और लेखपाल राहुल सिंह पुलिस बल और जेसीबी लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे। इसके बाद सपा कार्यालय का ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान सपा कार्यकर्ता अमरपाल यादव ने उस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला दिया, लेकिन अधिकारियों ने एक घंटे में जेसीबी से सपा कार्यालय को जमीदोंज कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने पड़ोस में बने पूर्व प्रधान सत्यवती पत्नी स्व. अनेगपाल यादव के मकान की तरफ जेसीबी मोड़ दी और उनका टीन शेड को तोड़ दिया। सत्यवती और उनकी पुत्री रीता ने अधिकारियों से बात करते हुए घर न तोड़ने को कहा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उनकी बात को मानते हुए 30 जुलाई तक का समय दे दिया है। इस दौरान हाईवे पर तमाम लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में सपा नेता कैप्टन अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल द्वेष भावना से काम कर रही है। यह कार्यालय करीब बीस साल पुराना था। इनके लिए केवल सपा कार्यालय अवैध था और बाकी मकानों के लिए कुछ नहीं। पूर्व प्रधान कागजात दिखाते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुनी। मनमानी करते हुए कार्यालय तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें