लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन का भी तीन माह के लिए होगा विस्तार
त्योहारी सीजन अैर यात्रियों के दबाव को देखते हुए 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार दिसंबर तक करने का प्रस्ताव है। हाल ही में इस ट्रेन का संचालन 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 अगस्त तक किया गया है।
05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद 1:55 बजे किच्छा, 3:08 बजे भोजीपुरा आती है। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचती
है।
वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन हावड़ा से रात 11:30 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 10:55 बजे पीलीभीत, 12:05 बजे भोजीपुरा और दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन का विस्तार भी दिसंबर तक प्रस्तावित है।