फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: एक्सपायर नमकीन के तेल का धंधा, ओरछी में चार गोदामों पर छापा, देर रात तक जारी रही जांच

Sat, 21 Nov 2026 10:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के ओरछी कस्बे में एक्सपायर नमकीन से तेल और खल बनाने वाले चार गोदामों पर प्रशासन ने छापा मारा। अधिकारियों ने गोदामों में स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया। उनका कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
देर रात तक जारी रही जांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के ओरछी कस्बे में चौराहे के पास एक्सपायर नमकीन की पेराई कर तेल निकलने और खल बनाने के कारोबार से जुड़े चार गोदामों पर एसडीएम ने सीओ बिसौली और जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ शनिवार देर शाम छापा मारा। आशंका है कि यह तेल बाजार में बेचा जा रहा था। देर रात तक अधिकारी वहां अभिलेखों का मिलान करते रहे। तमाम खामियां मिली हैं। अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


कस्बे में कुछ लोग एक्सपायर नमकीन को फैक्टरी से खरीदकर को उसका तेल निकालते हैं। इसके बाद में उस तेल से बायोडीजल बनाने का काम किया जाता है। साथ ही पेराई के दौरान नमकीन से जो खल निकलती है। उसको किसानों को बेचते हैं। शिकायत थी कि यहां पर नमकीन से निकलने वाले तेल को स्थानीय और आसपास में चाट-पकौड़ी और मिठाइयों के दुकानों पर सप्लाई किया जा रहा है।

देर रात तक चलती रही जांच 
बाजार से कम कीमत पर यह तेल बेचते हैं। इस पर बिसौली एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव और सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव और टीम ने ओरछी में संबंधित गोदामों पर छापा मारा। इसके बाद में अभिलेखों के और स्टॉक का मिलान देर रात तक चलता रहा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्टॉक और अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल ने बताया कि ओरछी में एक्सपायर नमकीन से तेल और खल निकलने के वाले गोदामों का निरीक्षण किया गया। इनका स्टॉक मिलाया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद में स्पष्ट होगा कि यहां पर गड़बड़ी है या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें