फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उद्योगों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर उद्यमियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को एक होटल में रूफटॉप सोलर मार्केट असेसमेंट और एमएसएमई के लिए डिमांड एग्रीगेशन पर कार्यशाला आयोजित की गई। चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने उद्योगों में सौर ऊर्जा के उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे बिजली व्यय बचेगा और पर्यावरण संरक्षण भी हाेगा। सौर ऊर्जा कारोबारी आनंद पांडेय, सुनील कुमार, अभिषेक दलाल, हिमांशु उपाध्याय ने रूफटॉप सोलर पैनल की वर्तमान नीति, विनियमन, ग्रॉस मीटरिंग मैकेनिज्म, बिजनेस मॉडल्स, गुणवत्ता, ऑपरेशन मेंटेनेंस संबंधित चुनौतियां, लागत और फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस समेत औद्योगिक केस स्टडी पर विचार साझा किए। यहां सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, एसके सिंह, ऋषभ दीक्षित व अन्य उद्यमियों ने विचार साझा किए। उद्योगों में सोलर रूफटॉप लगाने पर सहमति जताई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें