फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोड से हटे अतिक्रमण, कुत्तों को पकड़वाए नगर निगम

Mon, 13 Apr 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वार्ड छह नवादा शेखान के लोग टूटी सड़कों और गंदगी से परेशान हैं। वार्ड में डोर-टू-डोर कूडा उठाने वाली गाड़ी आती है, लेकिन लोग उसमें कूड़ा डालने के बजाय सड़क पर ही फेंक देते हैं। वार्ड में कुत्तों व बंदरों का आतंक है। रविवार को अमर उजाला संवाद में नागरिकों ने अपनी समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

अजय पाल शर्मा ने बताया कि ईसाइयों की पुलिया से मौर्य मंदिर तक रोड किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। नाले के ऊपर स्लैब डालकर कब्जा कर लिया गया है। इससे सफाई में भी समस्या आती है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड की कई सड़कें बदहाल हैं। कई जगह नालियां भी टूटी हैं। बरसात में जलभराव होता है। ओम प्रकाश ने बताया कि 30 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण की वजह से घटकर 15 फीट रह गई है। मोहल्ले में कई बार गंदा पानी आता है। पार्षद से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। वार्ड के लोगाें ने पार्क बनवाने की भी मांग की है। रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्ड में डलावघर बना हुआ है, जिससे गंदगी और प्रदूषण फैलता है। नगर निगम को इसे हटवाना चाहिए।
विज्ञापन

शराबियों का लगता है जमावड़ा, नहीं होती कार्रवाई
सेटेलाइट जाने वाली रोड पर कई जगह शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम को महिलाओं व बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। - वीरेंद्र श्रीवास्तव
वार्ड में कुत्तों व बंदरों का आतंक है। निगम की टीम कभी इन्हें पकड़ने नहीं आई, जबकि स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। - सतीश कठेरिया

कूड़ा उठाने वाली गाड़िया रोज नहीं आतीं। इस वजह से लोग घरों के बाहर कूड़ा फेंक देते हैं। इससे गंदगी फैलती है, इसका निस्तारण होना चाहिए। - मनोज गुप्ता
पार्षद बोले- सड़कों के लिए हुआ टेंडर

अतिक्रमण के लिए कई बार नगर निगम को लिखा गया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। टूटी सड़कों के लिए 62 लाख रुपये का टेंडर हो गया है। पानी के लिए नया ट्यूबवेल बालजती स्कूल में लगाया गया है। जल्द की पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। - छंगामल मौर्य, पार्षद वार्ड छह
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें