फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कालीबाड़ी से श्यामगंज चौराहे तक हटवाया अतिक्रमण, नोकझाेंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- साथ मौजूद सफाई निरीक्षक ने गंदगी फैलाने वालों का काटा चालान
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की टीम ने शनिवार को कालीबाड़ी से श्यामगंज चौराहे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानदारों ने टीम के साथ नोकझोंक भी की। क्षेत्र में खलबली का माहौल रहा। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही टीम ने सफाई न होने पर चालान भी काटे।
नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने बरेली कॉलेज गेट से अभियान की शुरुआत की। शुरुआती दौर में ही टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों से उनकी काफी नोकझोंक हुई। इस पर नगर निगम के फोर्स ने मोर्चा संभाला और अभियान को आगे बढ़ाया। वहीं, आरआई सच्चिदानंद के साथ मौजूद सफाई निरीक्षक पूर्णिमा ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान भी काटा।
विज्ञापन


आरआई सच्चिदानंद ने बताया कि अभियान के दौरान काउंटर, बोर्ड, मिट्टी के बर्तन, प्लास्टिक का सामान आदि काफी सामान जब्त किया गया है। इसका चालान कटने के बाद संबंधित को सामान सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब पुलिस की जिम्मेदारी
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने अतिक्रमण हटवा दिया है। अब संबंधित इलाके में दोबारा अतिक्रमण न हो, यह पुलिस की जिम्मेदारी होगी। अभियान की सूचना संबंधित थाने को भेजी जाएगी।


अतिक्रमण के खिलाफ एक टीम लगातार सड़क पर रहेगी। अभियान कहां चलेगा? इसकी जानकारी किसी को नहीं होगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें