फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सरकारी जमीन पर कब्जाधारकों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बृहस्पतिवार को छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम नहने राम ने बताया कि थाना अलीगंज के अनीरुद्धपुर गांव निवासी नरेंद्र उर्फ टिल्लू, अनिल कुमार, मधुर कुमार व रामौतार द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करके गेंहू की फसल बो रखी थी। इसको कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अब इस जमीन पर गोवंशीय पशुओं के लिए हरे चारा बोने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सिरौली थाना क्षेत्र के चकरपुर गही गांव निवासी भगवानदास व नेत्रपाल के खिलाफ भी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध रूप से नींव भरकर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें