शेरगढ़। ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नाली, खड़ंजा, पुलिया, सीसी रोड आदि समेत विकास कार्यों के लगभग पांच करोड़ की लागत के करीब 65 प्रस्ताव पास गए किए। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने योजनाओं की जानकारी दी।
ब्लॉक सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में विकासखंड की 89 ग्राम पंचायतों के गांवों के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाली, खड़ंजा सीसी रोड पुलिया आदि से संबंधित अनुमानित लगभग पांच करोड़ धनराशि की लागत के विकास कार्यों के प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख को सौंपे। बैठक में भाजपा के विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने विकास कार्यों के साथ गांवों में पूर्व में कराए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में सपा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी ने विचार रखे। संवाद