फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विरोध के बीच चला अतिक्रमण अभियान, फटकारीं लाठियां

Sat, 23 Nov 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। विरोध के बीच कस्बे में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार विदित कुमार, अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार गंगवार के नेतृत्व में बरेली -पीलीभीत हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करने वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन


कस्बे में कई लोगों ने नाले के ऊपर पक्का निर्माण कर लिया है। सड़क तक जगह घेरकर कारोबार होता है। सड़क पर वाहन खड़े होने की वजह से रास्ता संकरा हो गया है। इस वजह से आए दिन यहां हादसे होते हैं। कई बार इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है। शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। दुकानों के आगे किया गया अवैध निर्माण तोड़ा गया।
इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी किया। एसआई पायल रानी के समझाने पर कुछ दुकानदार तो मान गए मगर अन्य ने विरोध जारी रखा। इस पर लाठियां फटकार कर विरोध करने वालों को खदेड़ दिया गया। लाठी चलाते नायब तहसीलदार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाम के समय अभियान शुरू होने की वजह से कुछ ही देर में अंधेरा हो गया। इस वजह से अभियान बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें