फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम से हाथापाई, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिनी बाईपास पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम से रेता-बजरी के कारोबारी भिड़ गए। नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। प्रवर्तन दल की टीम ने दो कारोबारियों को पकड़ लिया। उनका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मिनी बाईपास से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। अभियान प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना, दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम ने मिनी बाईपास मोड़ और कर्मचारी नगर पुलिस चौकी की ओर दोनों साइड में अभियान चला। टीम कुछ आगे बढ़ी तो सड़क किनारे रेता-बजरी के ढेर लगे मिले, जबकि नगर निगम की ओर से कारोबारियों को पहले ही अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी जा चुकी थी।
नगर निगम की टीम ने रेता-बजरी कब्जे में लेने की कोशिश की तो कई कारोबार आ गए। विरोध करने पर उनकी टीम से नोकझोंक हो गई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की जाने लगी तो प्रवर्तन दल ने सख्ती बरतकर दो कारोबारियों को पकड़ लिया। टीम ने दूसरे रेता बजरी कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की तो एक मंत्री के ओएसडी का फोन टीम के पास आ गया। इस पर टीम ने रेता बजरी कब्जे में नहीं ली।
विज्ञापन

पक्के निर्माण तोड़े तो हुआ हंगामा
नगर निगम की टीम ने कुतुबखाना से लेकर कोहाड़ापीर तक भी अतिक्रमण हटाया। कुतुबखाना पर टीम ने अवैध बोर्ड आदि हटाए। पक्के निर्माण भी तोड़े। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध किया। काफी देर तक यहां हंगामा हुआ। इससे जाम की स्थिति बन गई। टीम ने दुकानदारों का बाहर रखा सामान भी जब्त कर लिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वे भविष्य में अतिक्रमण न करें।
वीडियो बना रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
अतिक्रमण अभियान के दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। बताते हैं कि वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था। इतने में ही टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके परिजन माफी मांगने लगे और उसे छोड़ने की गुहार करने लगे, लेकिन पुलिस उसे कुतुबखाना चौकी ले गई। परिजन ने बताया कि उसकी शादी है। वह घड़ी खरीदने आया था। इस पर युवक को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें