फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने पहुंच रही छह कंपनियां

Sun, 28 Dec 2014 01:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों को रोजगार के विकल्प मुहैया कराने को जिला प्रशासन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और जिला उद्योग बंधु के साझे तत्वावधान में रविवार को अर्र्बन हाट में दो दिवसीय रोजगार मेला शुरू हुआ। यहां अभी छह कंपनियों ने रिक्रूटमेंट के लिए पहुंचने की सहमति दी है। वे सेक्योरिटी गार्ड से लेकर इंजीनियर, मैनेजर सहित 450 से अधिक पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और ग्रुप डिसकशन आदि कराएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक एपी सिंह के अनुसार, मेला सुबह साढ़े 10 बजे से सायं साढ़े चार बजे तक चलेगा। इसमें कानपुर से आ रही रेड चीफ कंपनी द्वारा 100 स्नातकों को एसए और सीएसए पदों पर चयनित करने का लक्ष्य है। पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी मैनेजर पद के लिए 10 और फाइनेंसियल एडवाइजर पद के लिए 25 स्नातकों का चयन करेगी। देहरादून की सिक्योरिटी स्किल काउंसिल द्वारा हाईस्कूल उत्तीर्ण 300 सुरक्षा गार्ड और स्नातक उत्तीर्ण 10 सेक्योरिटी सुपरवाइजर का चुनाव करेंगी। कैंफर लिं. की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी और सीनियर इंजीनियर इंस्ट्रूमेंट पद के लिए, एलआईसी द्वारा बीमा सलाहकार पद के लिए एवं वाडीलाल प्रा. लि. द्वारा विविध पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें