फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समय से रिटर्न दाखिल करने और फर्जी बिलिंग से दूर रहने पर जोर

Thu, 04 Jun 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य कर विभाग, खण्ड-9, ने बुधवार को ताज पैलेस बैंक्वेट हॉल में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ज्योत्सना कुशवाहा ने की। उन्होंने समय पर रिटर्न दाखिल करने, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल के कानूनी प्रावधानों पर जानकारी दी। सहायक आयुक्त शोभना तोमर ने जीएसटी 2.0 सुधारों और व्यापार सुगमता पर प्रकाश डाला। सहायक आयुक्त योगेश कुमार सिंह ने छोटे करदाताओं के लिए त्वरित जीएसटी पंजीकरण व्यवस्था समझाई। राज्य कर अधिकारी शुभम सिंह ने फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट जैसी अवैध गतिविधियों से बचने का आह्वान किया। अधिकारियों ने व्यापारियों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल, लईक खान, आयुष गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, असमा बी, सरताज अहमद, सलमान खुर्शीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें