फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑलराउंडर अरहम के दम पर इलेवन हेवन ने दर्ज की जीत

Sun, 24 May 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में इलेवन हेवन ने फ्लैश फायर क्लब को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत में अरहम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्लैश फायर क्लब की टीम 17.2 ओवरों में 112 रनों पर सिमट गई। नासिर रजा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि सैयद तौसीफ ने 18 और फैजान ने 16 रनों का योगदान दिया। इलेवन हेवन के लिए अरहम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवरों में 20 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। आजम खान ने तीन, तारिक अजीज ने दो और मोहम्मद अदनान अंसारी ने एक विकेट लिया। जवाब में इलेवन हेवन ने 113 रनों का लक्ष्य महज 11.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। अरहम को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


अरहम ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया और चार विकेट झटके। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी मोर्चा संभाला। उन्होंने सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। असद अली ने भी 42 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें