फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कई जगह लोकल फाल्ट से गुल हुई बिजली, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला से कुतुबखाना जाने वाले रोड पर लोकल फाल्ट से मंगलवार की शाम एक घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं मिशन सबस्टेशन के चौपुला से कुतुबखाना जाने वाल रोड पर शाम पांच बजे से छह बजे तक बिजली कटौती का सामना जनता को करना पड़ा। सिविल लाइंस तृतीय सबस्टेशन के सूफी टोला आदि जगह पर भी बिजली कटौती की गई। डीडीपुरम उपकेंद्र में एक फेस न आने की वजह से कई इलाकों में लो वोल्टेज, राजेंद्र नगर उपकेंद्र के इंद्रानगर में पोल से केबल टूट जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सीबीगंज, किला, कुतुबखाना में भी बिजली कटौती से संबंधित शिकायतें रामपुर गार्डन हेल्प डेस्क पर पहुंची। हरुनगला, महानगर, जगतपुर, शाहदाना समेत अन्य जगह पर लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए। संवाद
विज्ञापन

-
किला और लोहिया विहार में आज तीन घंटे कटौती

बरेली। किला और लोहिया विहार में बुधवार को तीन घंटे बिजली कटौती होगी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को किला उपकेंद्र की 15 नंबर लाइन पर आ रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इस दौरान किला उपकेंद्र के फीडर नंबर दो, सिटी-चार, सिटी सात व आठ के साथ कटघर, शास्त्रीनगर, बानखाना आदि जगह पर सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं, लोहिया विहार उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते मिनी बाइपास, ग्रेटर आकाश, प्रेम नर्सरी, सीबीगंज टाउन और बिधौलिया में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें