फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आला हजरत उर्स पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल आला हजरत के उर्स के मौके पर 18 से 20 अगस्त तक दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। मंगलवार को रेलवे ने बरेली सिटी-लालकुआं और बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05311 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष ट्रेन दोपहर बाद 3:50 बजे बरेली सिटी से चलने के बाद 4:03 बजे इज्जतनगर और 4:23 बजे भोजीपुरा पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद यह गाड़ी शाम छह बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05312 लालकुआं-बरेली सिटी विशेष ट्रेन रात 8:15 बजे लालकुआं से चलने के बाद रात 9:38 बजे भोजीपुरा, 9:55 बजे इज्जतनगर और रात 10:30 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
06501 बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष मेमू ट्रेन बरेली सिटी से 4:35 बजे चलने के बाद 4:50 बजे इज्जतनगर आएगी और शाम 6:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में 06502 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष मेमू ट्रेन शाम 6:45 बजे पीलीभीत से चलने के बाद 7:55 बजे इज्जतनगर और 8:25 बजे बरेली सिटी स्टेशन पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें