फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उप डाकघर का बिजली कनेक्शन काटा, दिनभर दौड़े उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। उप डाकघर का स्थान परिवर्तन करने के बाद भी कर्मियों ने छह माह का बिजली बिल चुकाए और न ही नया कनेक्शन लिया। इसके बाद बिजली निगम के एसडीओ ने कनेक्शन काट दिया। अब यहां दो दिन से आ रहे उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित उप डाकघर करीब छह माह पहले सिद्ध बाबा मंदिर के सामने स्थानांतरित हो गया था। इससे पहले उप डाकघर का सुभाष नगर मोहल्ले में बिजली कनेक्शन चल रहा था। बिजली निगम के अधिकारियों के द्वारा बार-बार कहने के बावजूद कर्मियों ने नया कनेक्शन नए स्थान पर पहुंचने के बाद नहीं लिया और न ही पिछले छह माह से बिजली बकाया का भुगतान किया।
सोमवार की सुबह बिजली निगम के एसडीओ नितिन जायसवाल नए स्थान पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन काट दिया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद से डाकघर के जरूरी कार्य भी ठप हो गए। यही स्थिति मंगलवार को रही। जमाकर्ता रुपये निकासी के लिए पहुंचे, जिन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस तरह अन्य कार्य से पहुंचने वाले लोग भी निराश होकर वापस आ गए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
जेई साबिर खान का कहना है कि स्थान परिवर्तन करने के बाद उप डाकघर के जिम्मेदारों को नया कनेक्शन लेना चाहिए था। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अनसुना कर दिया गया। बकाया भुगतान करने के बाद नया कनेक्शन लेने का प्रार्थना पत्र मिलने पर कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। वहीं, इस संबंध में पोस्ट मास्टर झम्मनलाल से बात करने का प्रयास किया गया तो मंगलवार को वह ऑफिस में भी नहीं मिले व न ही उनका फोन रिसीव हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें