फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। दो दिन पूर्व ग्राम वेवल बसंतपुर में दो पक्षों में जमीन विवाद में मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हमलावर पुलिस को धमकी देते हुए भाग गए। तभी चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह की ओर से थाना भुता में हमलावरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया। इसमें पुलिस ने वांछित हमलावर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन


ग्राम वेवल बसंतपुर निवासी अचल प्रताप सिंह के ताऊ स्वर्गीय राम प्रताप की बेटी रोली देवी ने 10 बीघा जमीन खरगापुर निवासी राजवीर सिंह को बिक्री की थी। इसको लेकर अचल प्रताप सिंह व राजवीर के बीच विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व रविवार शाम उनके बटाईदार मुरारी लाल, गंगाराम, प्रेमपाल गेहूं बोआई करने गए थे। उसी समय राजवीर सिंह के पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व तमंचे से उक्त बटाईदारों पर हमला कर दिया। तभी अचल प्रताप के पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों तरफ से फायरिंग हुई व लाठी डंडे चले।
इसमें एक तरफ से मुरारी लाल, गंगाराम व तीन लोग और दूसरे तरफ से अमरीश सिंह सहित चार लोग घायल हुए थे। इधर, सूचना पर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह फोर्स के पहुंच कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस ने हमला करने वाले नरेश कुमार, उमाशंकर व जगदीश प्रधान सहित तीन हमलावर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य हमलावरों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

-
रंजिश में युवक को किया घायल
भुता। ग्राम तिवरिया निवासी अंकित सिंह से रंजिश के चलते गांव के ही अमित व मोहनलाल ने लोहे की राॅड से मारकर उनको गंभीर घायल कर दिया। अंकित ने जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमे में वांछित चल रहे अमित व मोहनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लोहे की राॅड बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें