फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर बिजली के खंभे... सांसत में लोगों की जान, विभागों में खींचतान

Thu, 21 Dec 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीलीभीत बाइपास, पोस्टमार्टम हाउस रोड, मिनी बाइपास से दिल्ली हाईवे व बियावानी कोठी मोड़ के पास सड़क पर खंभे खड़े हैं। ये खंभे लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी और बिजली निगम की आपसी खींचतान में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
सड़क पर लगा विद्युत पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कोहरे की शुरुआत हो गई है। अभी यह और तेज होगा। ऐसे में सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल जानलेवा साबित हो सकते हैं। पीलीभीत बाइपास, पोस्टमार्टम हाउस रोड, मिनी बाइपास से दिल्ली हाईवे व बियावानी कोठी मोड़ के पास सड़क पर खड़े ये खंभे पीडब्ल्यूडी और बिजली निगम की आपसी खींचतान में फंसे हुए हैं। बिजली निगम के अफसरों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी बार-बार एस्टीमेट बनवाता है, लेकिन खंभे हटाने के लिए बजट नहीं देता। इसलिए खंभे नहीं हट पा रहे हैं। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अफसरों को ऐसे खंभों की जानकारी ही नहीं है। अफसर अभी ऐसे खंभों की तलाश कराने की बात कह रहे हैं। यह हाल तब है, जबकि तीन लोग इन खंभों की वजह से हादसों में जान गंवा चुके हैं। अफसरों की यह लापरवाही कोहरे के सीजन में एक बार फिर जानलेवा साबित हो सकती है। 

तीन की गई जान, मौत का खंभा वहीं खड़ा
सेटेलाइट से एयरपोर्ट के आगे तक बिजली के खंभे व टूटे डिवाइडर भी दुर्घटना का प्रमुख कारण बनेंगे। महानगर कॉलोनी के सामने बिजली का पोल सड़क पर करीब पांच फुट तक अंदर आ चुका है। यहां हादसे में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी उसे हटाया नहीं जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण होने से एक किमी क्षेत्र में कई खंभे सड़क पर आ गए हैं, मगर इन्हें हटाने की कवायद अब तक शुरू नहीं हो सकी।

विज्ञापन

रामपुर गार्डन में सड़क पर लगे पोल - फोटो : अमर उजाला
यहां से गुजरते हैं अफसर, नहीं दिखता खंभा
चौकी चौराहा मोड़ पर ही पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर बिजली का खंभा है। एक तो यहां अंधा मोड़ है और खंभा भी सड़क पर करीब पांच फुट तक अंदर है। ऐसे में कोहरे में कभी भी यहां हादसा हो सकता है। दो साल पहले हुए चौड़ीकरण में यह खंभा सड़क तक आ गया है मगर अफसर अब तक इसे हटवा नहीं सके। 

अन्य सड़कों का भी यही हाल 
शहर की अन्य सड़कों का भी यही हाल है। रामपुर गार्डन की कई सड़कों पर बिजली के खंभे लगे हैं। बियावानी कोठी मोड़ पर फुटपाथ के बाहर बिजली का खंभा है। मोड़ पर खड़ा यह खंभा भी हादसे का कारण बन सकता है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद फुटपाथ भी तैयार हो चुका है मगर अब तक खंभे को नहीं हटाया गया है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

तीन की मौतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार
2018 से 2020 तक अलग-अलग हादसों में युवराज, लवजोत और शशांक की मौत हो गई थी। इनके वाहन पीलीभीत रोड पर सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभों से टकराए थे। महानगर कॉलोनी के सामने हाईवे पर बिजली के खंभे की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। हर साल कोई न कोई वाहन इससे टकरा जाता है। ऐसे कई और खंभे भी हैं, मगर अफसर अनदेखी कर रहे हैं। हादसों के बाद कार्रवाई के तमाम दावे होते हैं मगर फिर सब ठंडे बस्ते में चला जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें